HomeCrimeगाज़ीपुर - दो दिन पुर्व अधेड़ महिला के मिले शव का हुआ...

गाज़ीपुर – दो दिन पुर्व अधेड़ महिला के मिले शव का हुआ पहचान

गाजीपुर । कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव में मृत मिला अधेड़ महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खेताहपुर गांव निवासी सुशीला देवी उम्र 55 वर्ष पति हनुमान यादव के रूप में हुई है । वह अपने मायके कट्या गांव से बाजार हेतु व घर जाने के लिए निकली थी। किस परिस्थिति में ऊचोरी गांव के बाहर सड़क किनारे उनका शव मिला था ।जिसको लेकर पुलिस मोर्चरी हाउस भिजवाया गया था ।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव में सड़क किनारे 2 दिन पूर्व अधेड़ महिला का शव मिला था ।तब से पुलिस शव की पहचान के लिए काफी प्रयास कर रही थी ।लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस गाजीपुर भिजवा दिया था। इसी बीच बुधवार को कासिमाबाद थाने के कटया गांव निवासी केशव यादव थाने पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपनी बहन सुशीला देवी उम्र 55 वर्ष पति हनुमान यादव निवासी खेतापुर के रूप में की । केशव यादव ने बताया कि 17 जून को अपने मायके से सुशीला देवी 8 बजे बाजार व घर जाने के लिए निकली थी । परिवार को लगा कि आए दिन मायके से घर जाती थी। जिसको लेकर लोगों में यह जानकारी था कि शायद अपने घर चली गई होगी ।आज समाचार के माध्यम से शव की पहचान की गई है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। शव का पीएम कराया जा रहा है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments