HomeEducationगाज़ीपुर - बी० एड० प्रवेश तीन सितम्बर 24 से होगा प्रारम्भ

गाज़ीपुर – बी० एड० प्रवेश तीन सितम्बर 24 से होगा प्रारम्भ

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में बी० एड० में प्रवेश आगामी तीन सितम्बर 2024 से प्रारंभ होगा।
उपरोक्त आशय की सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश बी० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में जिन छात्र-छात्राओं को केंद्रीय काउन्सलिंग द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर आवंटित हुआ है, उन सभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश तीन सितम्बर 2024 से बी० एड० विभाग में प्रारम्भ होगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण महाविद्यालय एक सितंबर तक बन्द है। बी० एड० में प्रवेश हेतु छात्र- छात्राएं तीन सितम्बर को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं दो प्रति में छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, टी.सी./प्रवजन प्रमाण पत्र आदि के साथ बी० एड० विभाग में तीन सितम्बर से उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments