HomeCrimeगहमर तिहरा हत्याकांड - अंकित की तलाश तेज, पोखरे से पानी निकालने...

गहमर तिहरा हत्याकांड – अंकित की तलाश तेज, पोखरे से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू

गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में लापता तीसरे युवक अंकित की तलाश को तेज कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोखरी से पानी निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद जनरेटर लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया गया।

यह घटना 24-25 दिसंबर की रात की है। इस मामले में अब तक दो युवकों के शव पोखरी से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे युवक अंकित का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

अंकित की तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीमें स्थानीय गोताखोरों के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तलाशी अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानिया सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने इस मामले में अब तक एक अभियुक्त को मुठभेड़ में मार गिराया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और विभिन्न टीमें लगातार दबिश व तलाशी अभियान में जुटी हैं। पोखरी से पानी निकलने के बाद लापता अंकित से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments