HomePARDAPHAAS BREAKINGगहमर पुलिस ने 1.80 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर को...

गहमर पुलिस ने 1.80 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना गहमर पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 जून 2026 को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुमंगल कुमार (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह, निवासी ग्राम सिकरहता कला, जिला भोजपुर (आरा), बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गहमर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के आधार पर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments