HomeCrimeगाजीपुर - चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

गाजीपुर – चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

गाजीपुर – थाना सैदपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सैदपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 575/22 धारा 147, 323, 504, 506 और 452 भादवि से संबंधित गैर जमानती वारंट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में साहब उर्फ पतालू पुत्र मनोज कुमार (20 वर्ष), सूरज पुत्र स्वर्गीय हंसराज (25 वर्ष), आकाश कुमार उर्फ पोन्टी पुत्र रामदरश (25 वर्ष) तथा राहुल पुत्र गुलाब राम (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी वार्ड नंबर 02 तरवनिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सैदपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments