HomeCrimeगोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन गोवंश और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया।

उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि गुरुवार शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हेतिमपुर पुलिया मार्ग से कुछ लोग पिकअप में गोवंश लादकर वध के लिए झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मुबारक अंसारी, दिलीप प्रसाद, संतोष प्रसाद और धर्मदेव शर्मा बताए, जो झारखंड के पलामू जनपद के निवासी हैं। तलाशी के दौरान वाहन से दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया गया।

कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments