Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalपहले बेडरूम में बुलाया, मौका देखते ही लेडी ने काट दिया पार्षद...

पहले बेडरूम में बुलाया, मौका देखते ही लेडी ने काट दिया पार्षद का प्राइवेट पार्ट, नजारा देख पुलिस भी दहल गई

सारण, बिहार के छपरा जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। दरअसल, छपरा के मढौरा में एक लेडी डॉक्टर और वार्ड 12 के पार्षद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, पार्षद के शादी से इनकार करने के बाद लेडी डॉक्टर ने अपनी पार्षद प्रेमी के साथ खौफनाक कांड किया। छपरा के मढौरा में लेडी डॉक्टर ने वार्ड 12 के पार्षद वेद प्रकाश का गुप्तांग काट दिया है।

बताया जा रहा है कि लेडी डॉक्टर और वार्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, वार्ड पार्षद वादा करने के बावजूद लेडी डॉक्टर से शादी नहीं कर रहा था। इससे नाराज लेडी डॉक्टर ने उसे अपने घर पर बुलाया और बेडरूम में ही उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों

लेडी डॉक्टर ने गुप्तांग काटने की खबर खुद ही पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बेडरूम से वेद प्रकाश को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल ले आई। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। लेडी डॉक्टर ने बताया कि लंबे समय से दोनों लिव-इन रिलेशन में थे और उनके बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए थे। लेकिन, वेद प्रकाश शादी का वादा करने के बावजूद शादी नहीं कर रहा था और आए दिन शारीरिक संबंध बनाता था। वादा खिलाफी से लेडी डॉक्टर नाराज थी और उसने पूर्व नियोजित योजना के तहत घर बुलाया और बेडरूम में ही उसका गुप्तांग काट दिया, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया।

‘वादे से मुकरा इसलिए उठाया यह कदम’

सूचना मिलते ही मढौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेडी डॉक्टर का कहना है कि उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की या औरत के साथ इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके। आज शादी का वादा था, लेकिन वह फिर से वादे से मुकर गया। लेडी डॉक्टर मेहंदी रचाकर शादी के लिए तैयार थी, लेकिन जब वेद प्रकाश आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह हमेशा उसे इसी तरह रखेगा। इस बारे में सारण पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी लेडी डॉक्टर से भी पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button