HomePARDAFHAAS BREAKINGहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने पुस्तकें की भेंट

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने पुस्तकें की भेंट

जमानियां। स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार, जमानियां गाजीपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के पूर्व छात्र और आम आदमी पार्टी के तिमारपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने अपनी प्रकाशित पांच पुस्तकें – काल सेंटर, दहलीज़ पर दिल, टपकी और बूंदी के लड्डू, गुलाबी खंजर और खुलती गिरहें – महाविद्यालय की पुस्तकालय हेतु भेंट कीं।

कार्यक्रम में श्री पांडेय ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का असीम स्रोत हैं और विद्यार्थियों को इनसे अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए संस्थान के विकास की सराहना की और क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की।

प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने पांडेय के आगमन को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश शर्मा, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुनील चौधरी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments