Sunday, May 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर मेडिकल कॉलेज घटना की जांच तेज, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई...

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज घटना की जांच तेज, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर – मेडिकल कॉलेज में शनिवार को हुई घटना को लेकर रविवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, घटनास्थल और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उन पर गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एमएलसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुरवासियों को मेडिकल कॉलेज के रूप में बड़ी सौगात दी है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए करीब ढाई से तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की बात कहते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां नए कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी, ताकि छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पीड़ित दंपति से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button