HomeCrimeरेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

गाजीपुर – सैदपुर नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय नागेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। वह वार्ड संख्या 6 के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद था और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी बीच नागेंद्र जायसवाल ने रेलवे क्रॉसिंग पार करने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें कई बार ट्रेन आने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने बात अनसुनी कर दी। देखते ही देखते वाराणसी की ओर से आ रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन चालक ने सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान नागेंद्र जायसवाल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे थे। उनके तीन पुत्र दुर्गेश, पवन और अमित हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments