HomePARDAPHAAS BREAKINGआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन के आधार पर किया जाए। विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार सदर और बीडीओ मोहम्मदाबाद सहित अन्य अधिकारियों के यहां सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से स्वयं बातचीत कर उसका फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि निस्तारण की वास्तविक गुणवत्ता का पता चल सके।
डीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments