HomeCrimeगाजीपुर में जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली और लंबित मामलों के...

गाजीपुर में जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी और चकबंदी समेत अन्य विभागों की कार्यप्रणाली का विस्तार से आकलन किया गया। इसके साथ ही ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के लंबित एवं विवादित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज और अन्य वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने और आम जनता तक उसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने धारा 33, 24, 34, 116, 80 और 67 से जुड़े एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। धारा 67 के मामलों में टीम बनाकर स्थलीय सत्यापन करने को कहा गया। साथ ही धारा 24 और 116 के लिए कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों को समाप्त करने पर बल दिया गया।

बैठक में स्वामित्व योजना, खसरा फीडिंग, सीमा स्तंभ, भूमि पट्टा आवंटन और अंश निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments