HomeCrimeगाजीपुर: पैसों के विवाद में महिला की पिटाई से मौत, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: पैसों के विवाद में महिला की पिटाई से मौत, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में पार्टी के पैसों को लेकर विवाद खून-खराबे में बदल गया। दबंगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें 55 वर्षीय महिला मनसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर तहसीलदार कौशल चौरसिया और कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर अश्वनी राय और छोटू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments