Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGभाजपा सरकार में आती हैं आपदाएं, भगवान भी हो गए हैं नाराज़...

भाजपा सरकार में आती हैं आपदाएं, भगवान भी हो गए हैं नाराज़ – सपा विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर।जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “स्वाभिमान सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई।

oplus_262144

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना कर समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को सम्मान, अधिकार और बराबरी का स्थान दिलाया। आज हम सब एक मंच पर खड़े होकर अपने विचार साझा कर पा रहे हैं, यह संविधान की ही देन है।

उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार 5 किलो अनाज देकर गरीबों का मज़ाक उड़ा रही है। बुलडोजर की राजनीति और झूठे वादों से जनता को डराया व ठगा जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग अहंकार में डूबे हुए हैं, लेकिन जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

oplus_65554

डॉ. यादव ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आई है, तब-तब प्राकृतिक आपदाएं भी आई हैं। गुरुवार को आई बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे यह साफ हो गया कि अब भगवान भी इस सरकार से नाराज़ हो गए हैं।

कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, सुजीत कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार भारती, सुभाष राम, मनोज कुमार, आदेश कुमार, अमित कुमार ठाकुर, विभा पाल, सुभाष यादव गुड्डू, मेवा यादव, कंचन रावत, सचिन कुशवाहा, केदार कुशवाहा और नथुनी राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह यादव ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार सोनू ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button