Tuesday, July 7, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGजीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 41.50 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ...

जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 41.50 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर – दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 41.50 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 17,780 रुपये बताई गई है।

जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पूर्वी छोर स्थित रेलवे स्टेशन नाम पट्टिका के पास संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार (19) और तुषार कुमार (20) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ट्रॉली बैग से 68 कैन बडवाइजर बीयर (500-500 मिलीलीटर) तथा एक पिठू बैग से 10 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब (750-750 मिलीलीटर) बरामद की। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही जीआरपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button