Friday, April 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarसाइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 63,998 रुपये पीड़ित को...

साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 63,998 रुपये पीड़ित को वापस

गाजीपुर – थाना जंगीपुर क्षेत्र में साइबर सेल की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय मामला सामने आया है। ग्राम बघोल निवासी प्रमोद कुमार कश्यप के साथ यूपीआई के माध्यम से 63,998 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने सतर्कता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल जंगीपुर ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच और त्वरित समन्वय के जरिए टीम ने धोखाधड़ी की गई पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। इस प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान के तहत जनपद में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button