HomeCrimeगो-तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंश बरामद

गो-तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंश बरामद

गाजीपुर – भांवरकोल थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टाटा ऐस वाहन सहित तीन जीवित गोवंश बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम के साथ 26 मार्च 2026 को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चकबाला ग्राम पंचायत पखनपुरा के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से तीन गोवंश बरामद हुए और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू यादव (22 वर्ष), पुत्र रामयन यादव, निवासी दीनापुर थाना करंडा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन स्वामी सहित कुल छह आरोपियों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments