HomeKhabar Thodi Hatkarब्रेकिंग - अज्ञात कारणों से फंदे पर झूली युवती, पुलिस जांच में...

ब्रेकिंग – अज्ञात कारणों से फंदे पर झूली युवती, पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर – सेवराई स्थानीय तहसील क्षेत्र के सायर गांव में एक युवती में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया परिजनो द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची गहमर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई ।


गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पुष्पा कुमारी (20) पुत्री मुन्ना चौधरी घर के कमरे में साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव चारपाई पर लिटाया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह डांट फटकार लगाया जिससे गुस्से में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। किस बात को लेकर पिता मुन्ना चौधरी डांट फटकार लगाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है ।लेकिन मृतक पुष्पा की फांसी लगाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोरो पर है ।
इस संदर्भ में गहमर थाना निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments