HomeCrimeगाजीपुर - गंगा नदी से युवक का शव बरामद, पहचान की कोशिश...

गाजीपुर – गंगा नदी से युवक का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह सेमरा गांव के पास गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने सेमरा गांव के पश्चिमी छोर पर नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की जेब से मिले पैन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नरेंद्र पांडेय के रूप में हुई है, हालांकि उसके पते की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष आंकी गई है। उसने काले रंग की जींस पैंट, हरे रंग की गोल गले की टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने अपील की है कि यदि इस हुलिए से संबंधित किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद के सीयूजी नंबर 9454403458 पर संपर्क करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments