HomePoliticsब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण

ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण

गाजीपुर – मरदह विकास खण्ड क्षेत्र के सियारामपुर बाजार में नव निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और सामुदायिक शौचालय बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले राहगीरों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से शौचालय का नियमित उपयोग करने और इसकी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सियारामपुर बाजार जैसे व्यस्त स्थान पर सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, गुलाल सराय के प्रधान कल्पू यादव, प्रदीप, पूर्व प्रधान प्रभु नाथ राम, अमन दुबे, सोनू सिंह, तिर्भुवन सिंह, राजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया और रखरखाव पर जोर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments