HomePoliticsकड़ाके की ठंड में जिला प्रशासन अलर्ट, 100 जरूरतमंदों को बांटे गए...

कड़ाके की ठंड में जिला प्रशासन अलर्ट, 100 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

गाजीपुर। हाड़ कंपा देने वाली सर्द हवाओं के चलते जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड से बचाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत की उपस्थिति में तहसील सदर के 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर डॉ० संगीता बलवंत ने बताया कि तहसील सदर में अब तक लगभग 1300 कंबल गरीब, असहाय, वृद्ध एवं निराश्रित लोगों को वितरित किए जा चुके हैं, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में भी कंबल वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत का साधन बनता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे।

इसके अलावा जनपद के चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जा रही है तथा रैन बसेरे भी चिन्हित स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक प्रेरणादायी कदम बताया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।

मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments