HomePARDAPHAAS BREAKINGबोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शेखपुर गांव के पास अज्ञात बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवकली निवासी 28 वर्षीय ऋतिक पाण्डेय उर्फ शानू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऋतिक बुधवार सुबह बाइक से वाराणसी जा रहे थे। शेखपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक से दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा संतोष पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऋतिक बीएससी स्नातक थे और खेती-बाड़ी के साथ बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते थे। वह पुलिस विभाग में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे थे। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से घर में शोक और मातम का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments