HomeCrimeनीलगाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

नीलगाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के जागोपुर हनुमान मंदिर के पास गुरुवार  की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक के नीलगाय से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रायपुर भकनी निवासी शैलेंद्र (30) अपने साथी राजेश राजभर (45) और असव गांव निवासी मुद्रिका के साथ बाइक से मरदह से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज गति में थी। जैसे ही वे जागोपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका और बाइक सीधे नीलगाय से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार शैलेंद्र के सिर में गंभीर चोट थी और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं राजेश राजभर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मुद्रिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments