Friday, September 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalअरखपुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, प्रिंस ने छोटू को...

अरखपुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, प्रिंस ने छोटू को किया चित

जन्माष्टमी पर पवहारी बाबा के स्थान पर सजा विराट दंगल, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

ग़ाज़ीपुर । जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बिरनो क्षेत्र के पवहारी बाबा के स्थान अरखपुर में शुक्रवार को परंपरागत विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे सैकड़ों पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मरदह ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया।

 

अखाड़े में पहलवानों के उतरते ही रोमांच बढ़ गया। एक के बाद एक हुए मुकाबलों में पहलवानों ने ताकत, फुर्ती और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। जोरदार कुश्ती देखकर अखाड़े के चारों ओर मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कई मुकाबले काफी देर तक चले और दर्शकों में उत्सुकता बनी रही।

 

दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला भड़सर के प्रिंस पहलवान और धरवा के छोटू पहलवान के बीच हुआ। दोनों के बीच काफी देर तक जोरदार जोर आजमाइश चली। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक अखाड़े के चारों ओर जुट गए। आखिरकार प्रिंस पहलवान ने शानदार दांव लगाते हुए छोटू पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। प्रिंस की जीत के साथ ही पूरा अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

विशिष्ट अतिथि जंगीपुर विधान सभा से विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि दंगल ग्रामीण संस्कृति और पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। इसे जीवंत रखना सभी की जिम्मेदारी है। कुश्ती केवल शारीरिक ताकत का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और संघर्ष की पहचान भी है। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान पहलवान अपनी प्रतिभा निखारकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button