Friday, September 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalविद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण की कार्यवाही तेज

विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण की कार्यवाही तेज

गाजीपुर, । शासन के निर्देशों के क्रम में जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग के बाद चिन्हित केंद्रों को प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के परिसर में संचालित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। शासन ने विद्यालयों के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने पर विशेष जोर दिया है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय परिसर में बेहतर शैक्षणिक एवं गतिविधि आधारित वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही, बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के हित में किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार विद्यालय से 200 मीटर की परिधि में स्थित तथा गैर-विभागीय भवनों में संचालित चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान अथवा कक्षा-कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय और खेलकूद के लिए उपयुक्त स्थान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करने तथा चिन्हित केंद्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button