
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अराजकता फैला दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में नफरत का बीज बो रही है और राजनीतिक लाभ के लिए दंगे करवा रही है। अखिलेश ने कहा, “धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भूख पर, जो देश के भाईचारे को तोड़ने की साजिश करती है।” बहराइच हिंसा मामले में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे भाजपा की पोल खुल रही है। यहाँ तक कि भाजपा के अपने विधायक भी भाजपाइयों पर साजिश करने की एफआईआर दर्ज करा रहे हैं, और दंगाई कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश का माहौल भाजपाइयों की साजिशों और षड्यंत्रों से बिगड़ रहा है। सत्ता के संरक्षण में गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सरकार न तो किसी की जान सुरक्षित रख सकती है और न ही व्यापार।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से दंगे और अपराध करवाकर उनका इस्तेमाल कर रही है, और अब भाजपा के समर्थक भी शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही लोगों के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है, जिससे खुद भाजपा के विधायक अपने पार्टी के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने में असफल रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्रकारी शासन का अंत कर देगी।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।