HomePARDAFHAAS BREAKINGसादात , कासिमाबाद और बिरनो एडीओ पंचायत पर गिरी गाज

सादात , कासिमाबाद और बिरनो एडीओ पंचायत पर गिरी गाज

 

गाजीपुर। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि विकासखंड देवकली और करंडा के सभी ग्राम पंचायतों में एकत्रित प्लास्टिक को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर (विकासखंड सदर) स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर पहुंचाया जाए, जिससे उसका उचित निस्तारण किया जा सके।

बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग की आवंटित क्रेडिट लिमिट के तहत व्यय और कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आरजेएसए अंत्येष्टि स्थल और सीएससी की स्थिति पर भी चर्चा हुई।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंड में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें, सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील कराएं और पंचायत सचिवालय को प्रतिदिन खुलवाकर आमजन को सुविधा उपलब्ध कराएं।
कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सादात, कासिमाबाद, भदौरा और बिरनो के एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments