HomePARDAFHAAS BREAKINGशादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वादी मनोज कुमार विश्वकर्मा निवासी शाहीपुरा ने 16 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 15 मार्च को घर से लापता हो गई है। मामले में थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 179/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस ने जांच के बाद अपहृता को बरामद कर आरोपी आकाश कुमार बिन्द पुत्र संतलाल बिन्द उर्फ मुन्ना कुमार, निवासी शाहीपुरा को 27 मई 2025 को टाउनहाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सराहना हो रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments