गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 28 नवंबर 2026 को ग्राम सुखहाँ में चेकिंग के दौरान उसके घर से शनि ठाकुर उर्फ सनी सिंह पुत्र अजय ठाकुर उर्फ विजय सिंह निवासी सुखहाँ को गिरफ्तार किया। वह एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसके विरुद्ध स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट न्यायालय गाजीपुर से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव मय हमराह शामिल रहे।















