गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की एक बैट्री बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष यादव (20) पुत्र श्रीराम यादव निवासी ग्राम रानीपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार, 25 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ आरीपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चोरी के मुकदमे में वांछित मनीष यादव को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई ट्रैक्टर की एक बैट्री बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना नोनहरा में मु0अ0सं0 355/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।















