HomeEducationबाल दिवस पर आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय के छात्रों ने सैकड़ों पौधों...

बाल दिवस पर आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय के छात्रों ने सैकड़ों पौधों की टैगिंग कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय जंगीपुर के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और वनस्पतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनूठी पहल की। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में लगे सैकड़ों पौधों की टैगिंग कर उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित कीं। इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पहचान कर उन पर विशेष टैग लगाए। इन टैगों पर पौधों के वैज्ञानिक नाम, वनस्पति कुल, सामान्य विशेषताओं और आर्थिक महत्व का उल्लेख किया गया। इससे अब महाविद्यालय परिसर में आने वाले विद्यार्थी, शिक्षक और अन्य लोग पौधों को देखकर उनके नाम, गुण, उपयोगिता और विशेषताओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार करना ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग धीरे-धीरे पौधों के नाम और उनके महत्व को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही प्रकृति और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराना जरूरी है।
इस कार्य को सफल बनाने में पायल, रागिनी, साधना, अर्पिता, खुशबू, आकांक्षा, मुस्कान, प्रतिभा, रजत, रानी, निधि, आफिया और गुंजन सहित अन्य छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
वहीं, महाविद्यालय के प्रबंधक हरिनारायण यादव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments