HomePARDAFHAAS BREAKINGग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां-बेटे की...

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां-बेटे की मौत, तीन घायल

जंगीपुर के शेखपुर के पास तेज रफ्तार में डिवाइडर तोड़कर नीचे गिरी गाड़ी, घायलों को वाराणसी रेफर किया गया; एंबुलेंस खराब होने से देरी का आरोप

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास बुधवार रात करीब 10:20 बजे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो बलिया की ओर से वाराणसी जा रही थी। मृतकों की पहचान बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी क्षमा उपाध्याय (55) पत्नी जयराम उपाध्याय और उनके बेटे अनमोल (28) के रूप में हुई है।
हादसे में वाराणसी के शिवपुर निवासी रत्नेश मिश्रा (40), बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी मनोज चौबे (42) और मीरजापुर जिले के चुनार निवासी चालक रमेश वर्मा घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई।
स्थानीय निवासी कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मिर्जापुर टोल प्लाजा की ओर से एनएचएआई की दो एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन दोनों खराब थीं। इसके चलते घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। बाद में 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments