HomeLocalखुशबू सोनी ने संभाला बिरनो बीडीओ का कार्यभार, विकास कार्यों में लापरवाही...

खुशबू सोनी ने संभाला बिरनो बीडीओ का कार्यभार, विकास कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी

गाज़ीपुर । खुशबू सोनी पीडीएस ने बुधवार को बिरनो विकासखंड में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। विकासखंड कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक कर कार्यालय के कामकाज की जानकारी ली।
बीडीओ ने लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और फाइलों के रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खुशबू सोनी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकासखंड के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मचारियों को निष्ठा और टीम भावना के साथ काम करना होगा, ताकि आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों का निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बीडीओ ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगी। इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments