HomeLocalअनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, सभी गंभीर

अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, सभी गंभीर

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद में मंगलवार रात नोनियापुरा मुहल्ले के पास एनएच-31 पर एक अनियंत्रित कार की टक्कर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।
हादसे में तिवारीपुर गांव निवासी दुकानदार अजय गुप्ता, उनकी पत्नी चंदा देवी, मिर्जाबाद निवासी महताब अंसारी तथा दरभंगा, बिहार निवासी मजदूर अमरजीत राम और अमोली राम घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुहम्मदाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार चालक आशीष राय को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आशीष राय भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पकड़े गए चालक का भी सीएचसी में उपचार कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments