HomePARDAFHAAS BREAKINGभांवरकोल में गंगा नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,...

भांवरकोल में गंगा नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मिला शव

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के कछार में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन कुमार पुत्र हरे राम, निवासी ग्राम निकरोजपुर के रूप में हुई है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन कुमार मंगलवार कि बीती रात शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गंगा नदी के कछार में पहुंच गया और पानी में डूब गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान गंगा नदी से अमन का शव बरामद हुआ। किशोर का शव मिलने की सूचना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज 17 वर्ष की उम्र में अमन की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। इस घटना से निकरोजपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments