Saturday, September 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsपीडीए चौपाल में सांसद रमाशंकर राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना

पीडीए चौपाल में सांसद रमाशंकर राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पीडीए चौपाल अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 27 सीटों तक सीमित कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद रमाशंकर राजभर ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कई बार ‘घड़रोज’ शब्द का इस्तेमाल किया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके अनुसार यह शब्द ऐसे व्यक्ति के लिए है, जो राजभर समाज को अन्य जातियों से दूर कर रहा है और इससे समाज को नुकसान पहुंच रहा है।

रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी जातीय नेताओं के बजाय विभिन्न जातियों के साथ गठबंधन की बात कर रही है। पीडीए को मजबूत करने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

सामाजिक कुप्रथाओं का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि चारपाई पर बैठने के अधिकार, सती प्रथा और महिलाओं से जुड़े सामाजिक भेदभाव जैसी कुप्रथाओं के लिए मुस्लिम समाज को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी कुप्रथाएं समाज के शोषक वर्गों की व्यवस्था का हिस्सा थीं। इन प्रथाओं से परेशान होकर अलग-अलग समय में कुछ लोग बौद्ध, कबीरपंथी और अन्य पंथों की ओर गए, जबकि कुछ लोगों ने इस्लाम भी अपनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर भी सांसद ने राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने भाजपा पर पीडीए के सामाजिक समूहों को अलग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान शशिधर यादव ने मुख्य अतिथि सांसद रमाशंकर राजभर को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button