HomePARDAFHAAS BREAKINGखरगपुर में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता, सेमउरचक ने जीता खिताब

खरगपुर में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता, सेमउरचक ने जीता खिताब

ग़ाज़ीपुर – बिरनो क्षेत्र के खरगपुर गांव में एक दिवसीय युवा बाल कबड्डी प्रतियोगिता का डे-नाइट आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सेमउरचक और सीबी गाजीपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमउरचक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं सीबी गाजीपुर की टीम 12 अंकों पर ही सिमट गई।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सेमउरचक की टीम, द्वितीय पुरस्कार सीबी गाजीपुर और तृतीय पुरस्कार कुद्दनपुर की टीम को प्रदान किया गया। सेमउरचक की ओर से सुपरहिट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजू को कब देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांव के युवा धीरे-धीरे खेलों से दूरी बनाते जा रहे हैं, जबकि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का रास्ता भी है। खेलों से शारीरिक व्यायाम के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जिस खेल के प्रति रुचि होगी, उसके लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

इस मौके पर दुर्ग विजय राजभर, छात्र नेता अखिलेश यादव, जैनुल अंसारी, शिवलाल राजभर और लोहा यादव सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका आशीष गुप्ता और अश्वनी खरवार ने निभाई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments