गाजीपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा की ओर से रविवार को शाह नाई पैलेस, बंधवा में पीडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पेन, डायरी और गमछा देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को एकजुट करने और समाज के सभी वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पीडीए के सभी वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ें। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सदर विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और इसी के आधार पर 2027 में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है और संगठन के प्रति जिम्मेदारी भी मजबूत होती है। समारोह में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हूकू यादव, जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमीर अली, बलराम पटेल, मुन्नन यादव, डॉ. समीर सिंह, बाबी चौधरी, राजेश यादव, संतोष यादव, सौरिया सिंह, विभा पाल, सुजीत यादव, पुनीता सिंह, सूरज राम बागी, सदानंद कनवजिया, राहुल निषाद, रमेश यादव, महिंद्र बिंद, शशि यादव, आत्मा यादव, अशोक अग्रहरी, देवेंद्र यादव, विजय शंकर यादव और बृज देव खरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।














