Wednesday, September 2, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarयुवाओं की ऊर्जा से बनेगा हरित और टिकाऊ भविष्य: डॉ. आर. पी....

युवाओं की ऊर्जा से बनेगा हरित और टिकाऊ भविष्य: डॉ. आर. पी. सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टेरी एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (TERI), पीजी कॉलेज गाजीपुर, आदर्श इंटर कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में ‘Gen Z For Greener Tomorrow’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 1000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने शिव वाटिका उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नारियल का पौधा लगाया और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों की सहभागिता से शिव वाटिका में कुल 100 पौधे लगाए गए।

डॉ. सिंह ने कहा कि हमें विरासत में जो मिला है, उसे अगली पीढ़ी के लिए बेहतर बनाकर देना हमारी जिम्मेदारी है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार पूर्वांचल की विकास संभावनाओं को सतत विकास की दिशा में आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के तहत NSS विद्यार्थियों ने गोराबाजार सब्जी मंडी में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद NSS, NCC, स्काउट-गाइड तथा रोवर्स-रेंजर्स के विद्यार्थियों ने टेरी पीजी कॉलेज मैदान से विकास भवन तक जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा उन्होंने स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अपर महाधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कपड़े व जूट के थैलों के प्रयोग, प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम में डीएफओ अजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी रोहित कुमार, प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button