Saturday, August 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGआकाशीय बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सरूझा गांव में शनिवार को खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सरूझा गांव निवासी चंद्रिका राम (60) पुत्र भागी शनिवार को मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

चौकी इंचार्ज बृजेश्वर यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button