ग्रेटर नोएडा वेस्ट। नेफोमा उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के भ्राता अजीत सिंह का गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नेफोमा परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
अजीत सिंह के आकस्मिक निधन से परिजनों, मित्रों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है। उनका इस प्रकार अचानक संसार से विदा हो जाना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।
इस दुःख की घड़ी में नेफोमा परिवार पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू ख़ान एवं संगठन मंत्री कृष्णा नन्द ने अजीत सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह का असामयिक निधन परिवार के लिए अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, संबल और दुःख सहने की शक्ति दें।
नेफोमा परिवार ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में संगठन परिवार के साथ हर संभव सहयोग और संवेदना के साथ खड़ा है।
ॐ शांति।














