गाजीपुर। मां सरस्वती सेवा संस्थान हॉस्पिटल, महेंगवा, मरदह को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ISO-9001 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. हरीश यादव ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा मशीनों एवं स्वास्थ्य उपकरणों के साथ कुशल चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों की सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का ISO-9001 चयन कमेटी द्वारा कई बार गहन निरीक्षण किया गया। मानकों पर खरा उतरने के बाद अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ग्रामीण अंचल में स्थित इस अस्पताल को ISO-9001 प्रमाण पत्र मिलना गाजीपुर जनपद के लिए गौरव की बात है। इससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल के प्रयासों को भी मान्यता मिली है।
मां सरस्वती सेवा संस्थान हॉस्पिटल वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आसानी से पहुंच योग्य है। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।














