Wednesday, August 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसोहिलापुर अंडरपास के पास तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सोहिलापुर अंडरपास के पास तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने 19 अगस्त को सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मुकदमा अपराध संख्या 564/2026 से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल यादव, रिशू बिन्द और सिकन्दर बिन्द उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से एसबीआई की एक बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, एलआईसी किस्त अदायगी रसीद का एक बैग तथा एक सीज मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय व पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button