Wednesday, August 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalटाउनहाल और सराय गली में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त चेकिंग

टाउनहाल और सराय गली में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त चेकिंग

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टाउनहाल और सराय गली मोहल्ले में अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह एवं नायब तहसीलदार पवन उपाध्याय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई परिसरों में मीटर बाईपास कर सीधे बिजली का उपभोग किए जाने के मामले सामने आए। टीम ने बाईपास केबल काटकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराया।

विद्युत उपकेंद्र पीरनगर से जुड़े टाउनहाल फीडर को लगातार अधिक लाइन लॉस के कारण हाई लाइन लॉस फीडर की श्रेणी में रखा गया है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर घरों और दुकानों में मीटरों की जांच की गई। कई स्थानों पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई।

वहीं, मोहम्मदाबाद नगर में भी विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। यहां चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन पोल से काट दिए गए। नगर क्षेत्र में तीन और मोहम्मदाबाद में चार समेत कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

अभियान शुरू होते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ लोग परिसर में ताला लगाकर चले गए। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान में एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता मनोज सिंह समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button