Wednesday, August 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalअधिक दाम पर खाद बेचने पर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर

अधिक दाम पर खाद बेचने पर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर तहसीलदार सैदपुर द्वारा मेसर्स आनन्द खाद भण्डार, विकास खंड सैदपुर की जांच की गई। जांच में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वर्तमान में उपयोग होने वाली प्रमुख उर्वरक यूरिया की बिक्री किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। किसी भी किसान को यूरिया के साथ कम प्रचलित अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय और प्रयोग करें। आवश्यकता से अधिक उर्वरक का इस्तेमाल करने से खेती की लागत बढ़ने के साथ मिट्टी और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

कृषि विभाग द्वारा खरीफ और रबी मौसम में दलहन, तिलहन तथा मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा रही है। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा और मडुवा/रागी के बीज मिनीकिट निःशुल्क दिए जाएंगे। रबी में चना, मटर, मसूर और सरसों के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button