Monday, August 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों और गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई कासिमाबाद और नंदगंज थाना पुलिस द्वारा की गई।

कासिमाबाद थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-01 गाजीपुर से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित वारंटी राजू राजभर पुत्र रामकृत राजभर निवासी दशवंतपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 13/2016, अपराध संख्या 72/2015 तथा धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला संबंधित है।

वहीं नंदगंज थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह और उपनिरीक्षक धनंजय मिश्र मय हमराह न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशवंत कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू पुत्र ईश्वर प्रसाद सिन्हा तथा ईश्वर प्रसाद सिन्हा निवासी पहवानपुर, थाना नंदगंज के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध धारा 147, 148, 419, 420, 323, 504, 506 व 406 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button