Thursday, July 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGनहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली मारकर...

नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव के पास गुरुवार को नहर से करीब 200 मीटर अंदर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार रोहित मूल रूप से मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र का निवासी था, लेकिन लंबे समय से अपने ननिहाल मर्दापुर (मर्दा) में परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में बड़े भाई राहुल यादव और बड़ी बहन सरिता हैं। बताया गया कि वह वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा जताया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button