Thursday, July 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGसपा पर जमकर बरसे ओमप्रकाश राजभर, बोले- 2027 में गाजीपुर की सातों...

सपा पर जमकर बरसे ओमप्रकाश राजभर, बोले- 2027 में गाजीपुर की सातों सीटों पर खिलेगा कमल

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद मंडी परिसर में 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के नेता आज पेपर लीक का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उनके शासनकाल में पेपर बेचे जाते थे और उत्तर पुस्तिकाएं सरसों व अरहर के खेतों में लिखी जाती थीं। उस समय उत्तर प्रदेश को नकल वाला प्रदेश कहा जाता था।

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में नौकरियों के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये तक की बोली लगती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी दाग नहीं लगा।

उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और सपा सरकार के दौरान दंगा और कर्फ्यू आम बात थी। आज कानून-व्यवस्था मजबूत होने और बुलडोजर कार्रवाई के डर से उपद्रवी शांत हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के नौ वर्षों में प्रदेश में न कर्फ्यू लगा और न ही बड़े दंगे हुए।

राजभर ने आरोप लगाया कि सरकार की छवि खराब करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों में सपाई ही पकड़े जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर की सातों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे और समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button