Wednesday, July 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGकल गाजीपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

कल गाजीपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को गाजीपुर दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव  देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, वाराणसी से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:25 बजे मुहम्मदाबाद मंडी ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद गाजीपुर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वह लगभग 11:45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 11:50 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:50 बजे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां तेज कर दी हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button