Wednesday, July 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGहत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

गाजीपुर – जमानियां थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 25/26 जुलाई 2026 की रात वादी के 26 वर्षीय पुत्र विजय कुमार उर्फ भोला की घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 249/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 29 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर और उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भैदपुर से बहादुरपुर जाने वाली नहर मार्ग के पास घेराबंदी कर दो वांछित आरोपियों विशाल पासी (21) निवासी परमेश्वरपुर टोकवा तथा अंश सिंह (24) निवासी हरपुर, थाना जमानियां को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में जमानियां थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button